राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा में औद्योगिक विकास को गति देने और नए निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में गुजरात दौरे पर गए उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को पहले ही दिन करीब 12 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।
सूरत में विभिन्न कंपनियों के साथ हुए समझौता ज्ञापनों (एमओयू) में डिफेंस टेक्सटाइल, टेक्निकल टेक्सटाइल, औद्योगिक मशीनरी, सौर ऊर्जा, कॉस्मेटिक निर्माण और वेस्ट-टू-एनर्जी जैसे क्षेत्रों में निवेश पर सहमति बनी है। इन प्रस्तावों से प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।