National
1000 CCTV फुटेज देखने के बाद मिली थी सफलता: ऐसे ढेर हुआ अलीगंज लूटकांड में शामिल एक लाख का इनामी बदमाश
जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार शाम छह बजे पुलिस मुठभेड़ में अलीगंज में हुई सराफा कारोबारी से लूट का आरोपित 35 वर्षीय वीरेंद्र निवासी हरचंदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मैनपुरी पुलिस
लेखक Pravesh Dixit152K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। कोतवाली पिलुआ क्षेत्र में सुन्ना नहर के पास मंगलवार शाम छह बजे पुलिस मुठभेड़ में अलीगंज में हुई सराफा कारोबारी से लूट का आरोपित 35 वर्षीय वीरेंद्र निवासी हरचंदपुर थाना कोतवाली नगर जनपद मैनपुरी पुलिस की गोली से ढेर हो गया। गोली बदमाश के सीने में लगी है। उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
बदमाश के विरुद्ध आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी सहित विभिन्न जिलों में 52 मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान पिलुआ थाने का सिपाही सत्यपाल भी फायरिंग में घायल हुआ है। उसे भी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
-1795507962937.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


