National
पटना एयरपोर्ट के 10 KM के दायरे में लेजर लाइट और DJ पर रोक, खुले में मीट-मछली बेची तो गिरेगी गाज
जागरण संवाददाता, पटना। एयरपोर्ट के आसपास अब शादी-विवाह की चकाचौंध विमान की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकेगी। हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व
लेखक Pawan Mishra174K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटना। एयरपोर्ट के आसपास अब शादी-विवाह की चकाचौंध विमान की सुरक्षा को खतरे में नहीं डाल सकेगी। हवाई अड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने मंगलवार को हुई बैठक में पूर्व के निर्देशों की समीक्षा की।
दानापुर व पटना सदर के अनुमंडल पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत एयरपोर्ट के आसपास लेजर लाइट, हाई इंटेंसिटी लाइट व डीजे के इस्तेमाल को प्रतिबंधित किया गया है।



