National
साइबर सेंधमारी: देशभर में हैकर्स का नेटवर्क, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर 10 हजार में बेचते हैं सरकारी ID-पासवर्ड
जागरण संवाददाता, अमरोहा। तोफापुर ग्राम पंचायत सचिव की आइडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला महज साइबर सेंधमारी तक सीमित नहीं लग रहा। इसके पीछे देशभर में फैले ऐसे नेटवर्क की आशंका है, जो हैक की गई सरकारी य
लेखक Digital Desk41K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तोफापुर ग्राम पंचायत सचिव की आइडी हैक कर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी करने का मामला महज साइबर सेंधमारी तक सीमित नहीं लग रहा। इसके पीछे देशभर में फैले ऐसे नेटवर्क की आशंका है, जो हैक की गई सरकारी यूजर आइडी और पासवर्ड वाट्सएप व टेलीग्राम ग्रुप के जरिये पांच से 10 हजार रुपये तक में बेचते हैं।
छह और सात अक्टूबर को 498 प्रमाण पत्र जारी हुए। इन 48 घंटों में औसतन हर पांच से छह मिनट में एक प्रमाण पत्र तैयार हुआ। इतनी तेजी और अलग-अलग राज्यों के लोगों का विवरण दर्ज होने से जालसाजी में काफी लोगों के शामिल होने की आशंका बढ़ जाती है।
-1795680348865.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


