National
10 साल में सबसे साफ रही दिल्ली की आबोहवा, मुंबई की हवा हुई 'बहुत खराब'; AQI पहुंचा 322 के पार
आईएएनएस, मुंबई। मुंबई की हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 322 के स्तर पर पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इसके चलते वहां के लोगों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं देखने को म
लेखक Digital Desk122K पढ़े गए

आईएएनएस, मुंबई। मुंबई की हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआइ) 322 के स्तर पर पहुंच गया, जो 'बहुत खराब' श्रेणी में आता है। इसके चलते वहां के लोगों में स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं देखने को मिलीं।
वहीं, दिल्ली में इससे अलग स्थिति देखने को मिली। यहां में एक्यूआइ 176 (मध्यम श्रेणी) दर्ज किया गया। प्रदूषण रोकने के लिए उठाए गए कड़े कदमों के कारण पिछले दस वर्षों में 24 अक्टूबर को दिल्ली की हवा की गुणवत्ता का यह सबसे अच्छा स्तर रहा।



