Lifestyle
वी-नाउ घोटाले में राज्यसभा सांसद सतनाम संधू को ED का समन, 25 नवंबर को जालंधर दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया
रोहित कुमार, चंडीगढ़। क्लाउड पार्टिकल के नाम पर निवेशकों से करीब 3700 करोड़ रुपये जुटाने के कथित घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब से राज्यसभा के मनोनीत सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम स
लेखक Rohit Kumar176K पढ़े गए

रोहित कुमार, चंडीगढ़। क्लाउड पार्टिकल के नाम पर निवेशकों से करीब 3700 करोड़ रुपये जुटाने के कथित घोटाले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब से राज्यसभा के मनोनीत सांसद और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के चांसलर सतनाम सिंह संधू को समन जारी किया है। उन्हें 25 नवंबर को जालंधर स्थित ईडी कार्यालय में पेश होने के लिए कहा गया है।
जांच एजेंसी वी-नाउ ग्रुप की कंपनियों से संधू को प्राप्त फंड, वित्तीय लेन-देन की प्रकृति और रकम के इस्तेमाल के उद्देश्य की जानकारी जुटाना चाहती है। हालांकि, संधू इस मामले में आरोपी नहीं हैं और उन्हें किसी मनी लॉन्ड्रिंग गतिविधि में सीधे भूमिका के आरोप में नहीं बुलाया गया है।



