Lifestyle
देवोत्थान एकादशी पर तुलसी विवाह से शुरू हो गया बैंड, बाजा और बरात का दौर
जागरण संवाददाता, वाराणसी । देवशयनी एकादशी के बाद से चार माह तक चले चातुर्मास का समापन कार्तिक शुक्ल एकादशी को हरि प्रबोधिनी (देवोत्थान एकादशी) से शुक्रवार से होगा। भगवान श्रीहरि के योगनिद्रा से जागते ही बैंड, बाजा, बरात
लेखक Saurabh Agrawal63K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। देवशयनी एकादशी के बाद से चार माह तक चले चातुर्मास का समापन कार्तिक शुक्ल एकादशी को हरि प्रबोधिनी (देवोत्थान एकादशी) से शुक्रवार से होगा। भगवान श्रीहरि के योगनिद्रा से जागते ही बैंड, बाजा, बरात यानी विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन जैसे मांगलिक कार्य आरंभ हो जाएंगे।
ज्योतिषाचार्य पं. ऋषि द्विवेदी ने बताया कि कार्तिक शुक्ल एकादशी के साथ पूर्ण होगा। एकादशी तिथि 19-20 नवंबर की देर रात्रि ढाई बजे से आरंभ होकर 20-21 नवंबर की देर रात्रि दो बजकर 18 मिनट तक रहेगी। एकादशी पर भगवान विष्णु के मंदिरों में विशेष सजावट, शृंगार, पूजन- अनुष्ठान और तुलसी विवाह संपन्न होगा।



