Lifestyle
मंडी नगर निगम में बैंच-तिरपाल आवंटन पर विवाद, उप महापौर ने मांगी लाभार्थियों की जानकारी
जागरण संवाददाता, मंडी। नगर निगम मंडी में बैंचों और तिरपाल आवंटन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उप महापौर के वार्ड समखेतर में बैंच कम मिलने को लेकर मामला उठ गया है। उप महापौर ने स्वयं इस पर संज्ञान लेते हुए अब बै
लेखक Mukesh Kumar117K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मंडी। नगर निगम मंडी में बैंचों और तिरपाल आवंटन का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब उप महापौर के वार्ड समखेतर में बैंच कम मिलने को लेकर मामला उठ गया है। उप महापौर ने स्वयं इस पर संज्ञान लेते हुए अब बैंचों और बांटे गए तिरपालों की जानकारी लाभार्थियों के नंबरों सहित मांगी है।
पूर्व में नगर निगम को 250 के करीब बैंच आए थे। इनको मांग के अनुसार उपलब्ध करवाने की बात कही गई थी। नगर निगम ने जब बाद में बैंचों की गिनती आरंभ की तो कुछ बैंच कम मिले। इसके बाद निगम ने यह कहां कहां गए है इसकी पड़ताल की तो सही आंकड़ा पूरा हाेने की बात कही। अब फिर से बैंचों के आवंटन को लेकर विवाद आरंभ हो गया।



