डिजिटल डेस्क, बीजिंग। कोविड महामारी ने पूरी दुनिया को अपने लपेटे में लिया। चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने लाखों लोगों को असमय काल-कवलित किया। कई वैश्विक मंचों से इसके लिए चीन पर अंगुलियां भी उठी, लेकिन चीन ने कभी यह नहीं स्वीकारा कि यह वायरस उसकी किसी गलती के चलते फैला था।
खुद के ऊपर उठते इन सवालों के बीच अब बीजिंग अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में अपनी मौजूदगी बढ़ाना चाहता है। इसी कदम में उसने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) का नेतृत्व करने के लिए स्वास्थ्य अधिकारी सोंग ली को नामित किया है। विश्व स्वास्थ्य सभा मई में डब्ल्यूएचओ के अगले प्रमुख को चुनेगी।