रॉयटर, लीमा। मध्य पेरू में शुक्रवार को 6.8 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके तेज झटके राजधानी लीमा तक महसूस किए गए। झटकों के बाद घबराए लोग एहतियात के तौर पर अपने घरों से बाहर निकल आए।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की है। पेरू के भूभौतिकीय संस्थान के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र एंडीज क्षेत्र के जूनिन में जमीन से 129 किलोमीटर की गहराई पर था।