डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में 26 अगस्त को आई अचानक बाढ़ के कारण त्रिशूली 3ए जलविद्युत परियोजना की एक सुरंग में फंस गए दो लोगों के लिए ये नौ दिन नौ महीनों के समान रहे। भगवान कृष्ण के जन्मदिवस 'जन्माष्टमी' पर इन दो लोगों ने भी दोबारा अपने जीवन का सूरज देखा।
बचाए गए एक व्यक्ति ने बताया कि इन नौ दिनों के दौरान वह इस उम्मीद में 'हरे कृष्ण' मंत्र का जाप करता रहा कि उसे बचा लिया जाएगा। आपदा के 10वें दिन की सुबह दोनों के जीवित बचने को किसी चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा।