World
हेलीकॉप्टर से बरसी गोलियां, दहला स्टेडियम... मेक्सिको में 42 करोड़ का इनामी ड्रग लॉर्ड इसिड्रो ऐसे हुआ गिरफ्तार
डिजिटल डेस्क, मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया और अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल फाउस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ एल चापो इसिड्रो को एक बड़े ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
लेखक Digital Desk65K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के कुख्यात ड्रग माफिया और अमेरिकी जांच एजेंसी FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल फाउस्टो इसिड्रो मेजा फ्लोरेस उर्फ एल चापो इसिड्रो को एक बड़े ऑपरेशन के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है।
शुक्रवार को उत्तरी सिनालोआ प्रांत के गुआसावे शहर में मेक्सिकन सेना के इस बड़े ऑपरेशन के दौरान पूरे इलाके में युद्ध जैसे हालात बन गए। हालांकि, मेक्सिको के अधिकारियों ने अभी तक उसकी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।



