World
WhatsApp में आ रहा एक और कमाल का फीचर, एक बार देखने के बाद मैसेज हो जाएंगे गायब
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक और नया फीचर रोल आउट करने जा रही है जिसके मदद स
लेखक Sameer Saini42K पढ़े गए

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वक्त से WhatsApp अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर रोल आउट कर रहा है। इसी कड़ी में अब कंपनी ने एक और नया फीचर रोल आउट करने जा रही है जिसके मदद से यूजर्स अब ऐसे टेक्स्ट मैसेज भी भेज पाएंगे, जिन्हें रिसीवर सिर्फ एक बार ही देख सकेगा।
मैसेज देखने के बाद वो टेक्स्ट अपने आप गायब हो जाएगा। अभी तक WhatsApp में ये सुविधा सिर्फ फोटो, वीडियो और वॉयस नोट्स के लिए देखने को मिलती थी, लेकिन अब कंपनी इसे टेक्स्ट मैसेज के लिए भी रोलआउट करने जा रही है।


