टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Honor इन दिनों बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन पर काम कर रहा है। कंपनी ने 2026 के शुरुआत में Honor Power 2 स्मार्टफोन को 10,080mAh की बैटरी के साथ लॉन्च किया था। अब कंपनी इससे बड़े बैटरी पैक वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इसके साथ ही ऑनर के अपकमिंग स्मार्टफोन के बारे में बताया जा रहा है कि इसमें 6.9-इंच से भी बड़ी डिस्प्ले दी जा सकती है। चाइनीज टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने दावा किया है कि Honor अपने X-सीरीज के नए फोन पर काम कर रहा है, जो चीन में नए साल से पहले लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में 6.96-इंच या 7-इंच की डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके साथ ही फोन में 13,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।