डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में सोमवार दोपहर एक खौफनाक घटना घटी। क्वींस की रहने वाली 49 साल की महिला ने दो लोगों पर चाकू से हमला किया, जिसमें एक की मौत हो गई। इसके तुरंत बाद पुलिस से भिड़ंत में महिला को गोली मार दी गई।
महिला ने शॉपिंग बैग से दो रसोई में इस्तेमाल होने वाले चाकू निकाले और सबवे स्टेशन के बाहर इंतजार कर रहे 68 साल के आदमी के पेट में चाकू घोंप दिया।