World
Watch: भारतीय कार्गो जहाज पर हुए हमले का वीडियो आया सामने, आग और धुएं की चपेट में शिप
जागरण न्यूज नेटवर्क, सना। लाल सागर में तनाव बढ़ने के बाद पहली बार किसी भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात यमन के पश्चिमी तट के पास हुए प्रोजेक्टाइल हमले में जहाज को
लेखक Jagran News96K पढ़े गए

जागरण न्यूज नेटवर्क, सना। लाल सागर में तनाव बढ़ने के बाद पहली बार किसी भारतीय ध्वज वाले व्यापारिक जहाज पर हमला हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात यमन के पश्चिमी तट के पास हुए प्रोजेक्टाइल हमले में जहाज को भारी नुकसान पहुंचा और ये समुद्र में डूब गया।
हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट में जहाज पर विस्फोटक लदी नाव से हमला किए जाने की भी खबरें हैं। जहाज पर सवार 13 भारतीयों समेत 14 नाविक सवार थे, जिन्हें यमन के तट रक्षक बल ने सुरक्षित बचा लिया।



