World
अमेरिका: नेटवर्क सेटिंग के बहाने महिला के iPhone से खुद को भेजीं न्यूड तस्वीरें, हिरासत में भारतीय मूल का युवक
डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय मूल के राहुल आनंदकृष्णन को हिरासत में लिया है। टेक्सस में 'इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग' (बिना अनुमति के आपत्तिजनक तस्वीरें/वीडियो लेना) के प्रयास
लेखक Digital Desk96K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। US इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट (ICE) ने भारतीय मूल के राहुल आनंदकृष्णन को हिरासत में लिया है। टेक्सस में 'इनवेसिव विजुअल रिकॉर्डिंग' (बिना अनुमति के आपत्तिजनक तस्वीरें/वीडियो लेना) के प्रयास के मामले में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।
यह मामला 7 जून का है। ICE ने बताया कि आनंदकृष्णन पहले ही काउंटी जेल में सजा काट चुका है और अब इमिग्रेशन कोर्ट की कार्यवाही पूरी होने तक वह ICE की हिरासत में रहेगा।



