डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के मुंशीगंज में पद्मा ब्रिज पर एक बड़ा हादसा हुआ। मावा-एंड ढलान पर ढाका जा रही यात्रियों से भरी बस का संतुलन बिगड़ा और बस पद्मा ब्रिज पर पलट गई। इस हादसे में आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सोमवार दोपहर हुई इस दुर्घटना के कारण ढाका जाने वाली लेन पर लगभग 45 मिनट तक ट्रैफिक बाधित रहा, जिसके बाद पलटी हुई बस को हटाया गया और सड़क को साफ किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।