World
Video: उड़ान भरने के कुछ सेकंड बाद ही आसमान में फटा चीन का रॉकेट, चाइनासैट सैटेलाइट नष्ट
डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से उड़ान भरने वाला एक रॉकेट हवा में ही धमाके के साथ तबाह हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट, जो अपने साथ चाइनासैट-4बी उपग्रह (सैटेलाइट) ले
लेखक Digital Desk64K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन के वेनचांग स्पेस लॉन्च साइट से उड़ान भरने वाला एक रॉकेट हवा में ही धमाके के साथ तबाह हो गया। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, चीन का लॉन्ग मार्च 7A रॉकेट, जो अपने साथ चाइनासैट-4बी उपग्रह (सैटेलाइट) लेकर जा रहा था, लॉन्चिंग के महज 85 सेकंड बाद दुर्घटना का शिकार हो गया।
बीजिंग समयानुसार यह रॉकेट शाम 8:02 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ था। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण यह मिशन असफल हो गया।



