डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि रूस ने रात भर यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से जबरदस्त हमला किया। इन हमलों में तेल, गैस और औद्योगिक ठिकानों को निशाना बनाया गया और चार लोगों की मौत हो गई।
रॉयटर्स के अनुसार, इस हमले में बैलिस्टिक मिसाइलों से यूक्रेन के पोल्टावा क्षेत्र में तेल और गैस के एक अहम ठिकाने को निशाना बनाया गया।