डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बुधवार को तिब्बत से लगी नेपाल की सीमा पर अचानक आई बाढ़ ने एक तबाही मचा दी। इस त्रासदी से जुड़ा कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक वीडियो में मलबे का बहाव नदी किनारे बसी पूरी बस्ती को निगलते हुए दिखाई दे रहा है।
इस त्रासदी में 1500 से अधिक लोग लापता हो गए और 538 लोगों की मौत की हो चुकी है। परिवारों के आंसू और लापता प्रियजनों की तलाश में भटकते लोग इस आपदा की भयानकता को बता रहे हैं।