World
अमेरिकी नौसैनिकों ने की USS अब्राहम लिंकन से कूदने की कोशिश, मिडिल ईस्ट में तैनाती से हैं परेशान
डिजिटल डेस्क, यरुशलम। मिडिल ईस्ट में लंबी तैनाती और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच अमेरिकी एयरक्राफ्ट यूएसएस अब्राहम लिंकन पर तैनात नाविकों द्वारा जहाज से समुद्र में कूदने की कोशिश करने की खबरें सामने आई हैं। सैन्य परिवारों और
लेखक Digital Desk24K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, यरुशलम। मिडिल ईस्ट में लंबी तैनाती और बढ़ते मानसिक तनाव के बीच अमेरिकी एयरक्राफ्ट यूएसएस अब्राहम लिंकन पर तैनात नाविकों द्वारा जहाज से समुद्र में कूदने की कोशिश करने की खबरें सामने आई हैं। सैन्य परिवारों और अमेरिकी सांसदों ने चेतावनी दी है कि एयरक्राफ्ट पर हालात अब बर्दाश्त से बाहर हो रहे हैं।
नेवी टाइम्स और स्टार्स एंड स्ट्राइप्स के अनुसार, इस विमानवाहक पोत पर करीब 5000 नाविक और मरीन तैनात हैं, जिन्होंने लगातार 250 दिन समुद्र में बिताए हैं। इसे बेहद थका देने वाली तैनाती बताया है।



