डिजिटल डेस्क, तेहरान। ईरान के तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमले के एक दिन बाद ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने कहा कि ईरान के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ किसी भी हमले का जवाब और अधिक दर्दनाक होगा।
गलीबाफ ने रविवार को अपने टेलीग्राम चैनल पर जारी भाषण में कहा, अमेरिका को बहुत देर होने से पहले यह समझ लेना चाहिए कि ईरान के ख़िलाफ युद्ध के नियम बदल गए हैं। अब बराबर का जवाब नहीं दिया जाएगा, बल्कि ईरान के हितों और सुरक्षा पर किसी भी हमले का जवाब अधिक तीव्र गति से, ज़्यादा ज़ोरदार और ज़्यादा दर्दनाक तरीके से दिया जाएगा।