डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। यूएस सेंट्रल कमांड ने ईरान पर हमला करने के लिए नए और क्रिएटिव तरीके खोजना शुरू कर दिया है। दावा है कि इसके लिए मिडिल ईस्ट में तैनात इस अमेरिकी कॉम्बैट यूनिट ने मिलिट्री एनालिस्ट्स के एक बड़े ग्रुप से संपर्क किया है।
अमेरिकी न्यूज चैनल सीएनएन की एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएस सेंट्रल कमांड के एक अधिकारी ने कहा कि ईरान से निपटने के लिए नए आइडिया लाने के लिए सैनिकों के साथ एक ब्रेनस्टॉर्मिंग सेशन शुरू किया गया है।