डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका ने अपने नागरिकों से ईरान की यात्रा न करने के लिए एक नई एडवाइजरी जारी की है। इसमें अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वे किसी भी वजह से ईरान न जाएं और जो लोग पहले से वहां मौजूद हैं वे तुरंत वहां से निकल जाएं। यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हालात के और बिगड़ने के खतरे को देखते हुए उठाया गया है।
एक सुरक्षा अलर्ट में ईरान में अमेरिकी वर्चुअल दूतावास ने कहा कि इलाके में सुरक्षा की स्थिति जटिल बनी हुई है। साथ ही यात्रियों को चेतावनी दी गई कि उन्हें उड़ानें रद होने, एयरस्पेस बंद होने और दूसरी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।