World
अंतरिक्ष में अमेरिका ने तैनात किए हथियार, बढ़ेगी ‘स्पेस वॉर’ की आशंका; पहली बार US का बड़ा खुलासा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष अब सिर्फ विज्ञानी खोज और उपग्रहों तक सीमित नहीं रह गया है। अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना है कि उसने अंतरिक्ष में ऐसे ‘आन-आर्बिट स्पेस कंट्रोल हथियार’ तैनात किए हैं, जो जरूरत
लेखक Digital Desk54K पढ़े गए
-1789655943107.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अंतरिक्ष अब सिर्फ विज्ञानी खोज और उपग्रहों तक सीमित नहीं रह गया है। अमेरिका ने पहली बार सार्वजनिक रूप से माना है कि उसने अंतरिक्ष में ऐसे ‘आन-आर्बिट स्पेस कंट्रोल हथियार’ तैनात किए हैं, जो जरूरत पड़ने पर दुश्मन की अंतरिक्ष क्षमताओं को बाधित, कमजोर या नष्ट करने में सक्षम हैं। अमेरिकी वायु सेना के सचिव ट्राय मींक ने पिछले दिनों ये जानकारी साझा करके अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ की आशंकाओं को हवा दे दी। साथ ही करीब 60 साल पुरानी अंतरराष्ट्रीय संधि की सीमाओं को लेकर बहस तेज हो गई है।


