World
US की कार्रवाई पर भड़का ईरान, फारस की खाड़ी में दो अमेरिकी जहाजों और 8 टैंकरों पर किया हमला
डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से ईरान के पांच तेल टैंकरों को तबाह किए जाने के बाद तेहरान ने भी पलवार किया है। ईरानी मीडिया ने खबर दी कि आईआरजीसी नेवी
लेखक Digital Desk27K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेहरान। मिडिल-ईस्ट में एक बार फिर तनाव बढ़ गया है। बुधवार को यूएस सेंट्रल कमांड की ओर से ईरान के पांच तेल टैंकरों को तबाह किए जाने के बाद तेहरान ने भी पलवार किया है। ईरानी मीडिया ने खबर दी कि आईआरजीसी नेवी ने फारस की खाड़ी में 10 जहाजों (जिनमें यूएस के दो जहाज भी शामिल थे) और होर्मुज स्ट्रेट के पास 10 अन्य जहाजों पर हमला किया।
तेहरान ने जॉर्डन में अमेरिकी मिलिट्री बेस को निशाना बनाते हुए कई मिसाइलें भी दागीं। हालांकि, जॉर्डन ने कहा कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने 20 में से 18 मिसाइलों को रोक दिया।


