डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश के मामले में अमेरिकी अदालत निखिल गुप्ता को 20 नवंबर को सजा सुनाएगी। निखिल गुप्ता ने इस साजिश से जुड़े आरोप कबूल कर लिए थे।
न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने पहले सजा सुनाने के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की थी। लेकिन हत्या की साजिश के शिकार व्यक्ति के अनुरोध पर सुनवाई टाल दी गई।