World
भारतीय मूल के व्यक्ति की US नागरिकता 15 साल बाद रद, रेप के मामले में पाया गया था दोषी
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारतीय मूल के एक व्यक्ति की अमेरिकी नागरिकता रद कर दी गई है। इस व्यक्ति को रेप के मामले में दोषी पाया गया है। टैक्सी ड्राइवर गुरमीत सिंह (55) पर आरोप है कि उसने 2011 में न्यूयॉर्क में चाकू की नोक
लेखक Digital Desk53K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। भारतीय मूल के एक व्यक्ति की अमेरिकी नागरिकता रद कर दी गई है। इस व्यक्ति को रेप के मामले में दोषी पाया गया है। टैक्सी ड्राइवर गुरमीत सिंह (55) पर आरोप है कि उसने 2011 में न्यूयॉर्क में चाकू की नोक पर एक महिला यात्री का अपहरण किया और उसके साथ रेप किया।
अमेरिकी न्याय विभाग के अनुसार, 2014 में हिंसक हमले का दोषी पाए जाने के बाद उसे 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अमेरिकी एजेंसी ने एक बयान में कहा कि गुरमीत ने अमेरिकी नागरिकता के लिए आवेदन करते समय अपने आपराधिक अतीत को छिपाया था। उसे हमले के कुछ महीनों बाद नागरिकता मिली थी।



