World
पाकिस्तान में Unknown Men का खौफ, खाना खाने के कुछ घंटों बाद मरा मिला लश्कर आतंकी
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सीनियर कमांडर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज ने नमाज पढ़ने के लिए कुबा मस्जिद पहुंचने से पहल
लेखक Digital Desk32K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के एक सीनियर कमांडर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। कमांडर कारी सईद अब्दुल अजीज ने नमाज पढ़ने के लिए कुबा मस्जिद पहुंचने से पहले एक अनजान रेस्टोरेंट में खाना खाया था।
इसके बाद वह अचानक मस्जिद के गेट पर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह तुरंत साफ नहीं हो पाई। कारी सईद लश्कर के उस विभाग का इंचार्ज था जो जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़ में मारे गए आतंकियों के परिवारों की मदद करता था।



