डिजिटल डेस्क, जेनेवा। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस ने कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि जो वैश्विक शक्तियां खुद अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करती हैं, वे ही सुरक्षा परिषद में बैठी हैं। इससे सुरक्षा परिषद पंगु हो गई है। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संस्था में सुधार सबसे बड़ी प्राथमिकता होनी चाहिए।
गुटेरेस ने सत्ता के पुनर्वितरण की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि ऐसी सुरक्षा परिषद का होना स्वीकार्य नहीं है, जिसकी संरचना आज की दुनिया को दिखाने के बजाय कई दशक पहले की दुनिया को दिखाती हो।