डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस को अंतरराष्ट्रीय सेवा और वैश्विक शांति में योगदान के लिए देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल निशान-ए-इम्तियाज से सम्मानित किया। यह सम्मान पहली बार किसी संयुक्त राष्ट्र महासचिव को पाकिस्तान की ओर से दिया गया है।
इस्लामाबाद में आयोजित विशेष समारोह में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, नेशनल असेंबली के अध्यक्ष अयाज सादिक, उपप्रधानमंत्री इशाक डार, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद और राजनयिक मौजूद रहे। गुटेरस मंगलवार को तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर पाकिस्तान पहुंचे।