डिजिटल डेस्क, जिनेवा। बारामूला की एक महिला ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में हजारों लोगों की दयनीय स्थिति को अंतरराष्ट्रीय मंच पर उठाया। उन्होंने जिनेवा में यूएन मावनाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र में इस इलाके में विरोध-प्रदर्शनों पर इस्लामाबाद की जानलेवा कार्रवाई की कड़ी आलोचना की।
कश्मीर में 'एसोसिएशन ऑफ टेरर विक्टिम्स इन कश्मीर' से जुड़ी सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता तस्लीमा अख्तर ने PoK में बिगड़ती मानवाधिकार स्थिति पर गंभीर चिंता जताई और पाकिस्तानी सुरक्षाबलों पर उन नागरिकों को गोली मारने का आरोप लगाया जो शांतिपूर्वक अपने बुनियादी अधिकारों की मांग कर रहे थे।