World
UAE जाने वाले भारतीयों को मिलेगा फ्री वीजा, जानिए कैसे करना होगा आवेदन
डिजिटल डेस्क, दुबई। अबू धाबी ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त वीजा योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र भारतीय यात्रियों को यूएई प्रवेश वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
लेखक Digital Desk78K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, दुबई। अबू धाबी ने भारतीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मुफ्त वीजा योजना शुरू की है। इसके तहत पात्र भारतीय यात्रियों को यूएई प्रवेश वीजा के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अबू धाबी के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, योजना का लाभ एक अगस्त से 31 अक्टूबर तक उठाया जा सकेगा।
कैसे मिलेगा UAE का फ्री वीजा?
योजना का लाभ भारतीय पासपोर्ट धारक उन यात्रियों को मिलेगा, जो अबू धाबी पर्यटन विभाग से मान्यता प्राप्त ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों के माध्यम से अपनी यात्रा की बुकिंग करेंगे। इसके लिए पर्यटकों को अबू धाबी के किसी होटल में कम से कम लगातार तीन रात ठहरना होगा।



