डिजिटल डेस्क, दुबई। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के दुबई में एक कार शेख जायद रोड स्थित एक कार शोरूम में हुए गैस सिलिंडर विस्फोट में केरलम के 27 वर्षीय युवक शिजिन पॉल की मौत हो गई। शिजिन पॉल केरलम के कोल्लम जिले का रहने वाला था।
शोरूम में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट में शिजिन पॉल के साथ पांच अन्य लोग भी घायल हुए थे। उनके परिवार ने बताया कि अस्पताल में इलाज के दौरान पॉल ने दम तोड़ दिया।