डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। नेटफ्लिक्स पर जब 'देसी ब्लिंग' रिलीज हुई, तो सतीश और तबिंदा सनपाल की आलीशान जदगी तुरंत चर्चा का विषय बन गई।
सतीश सनपाल और तबिंदा के लाइफस्टाइल ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा, लेकिन इनके लिए यही लग्जरी लाइफ अब एक बड़ा रोड़ा बन गई है।
संपत्ति जब्त करने का आदेश
UAE की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट (FIU) ने 13 जुलाई को सतीश सनपाल, उनकी पत्नी तबिंदा और उनसे जुड़ी कंपनियों की संपत्ति को अस्थायी रूप से फ्रीज करने का आदेश दिया है।