डिजिटल डेस्क, अबू धाबी। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने इजरायल को फ्लाईदुबई की उस उड़ान के यात्रियों और क्रू सदस्यों की जानकारी दी थी, जिसमें ओमान के को-पायलट ने कथित तौर पर कैप्टन पर हमला कर विमान पर कब्जा करने की कोशिश की थी।
‘द एसोसिएटेड प्रेस’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्षेत्रीय अधिकारियों ने बताया है कि इस खुलासे के बाद नए सवाल खड़े हो गए हैं कि को-पायलट इजरायल जाने वाली उड़ान में कैसे सवार हो पाया, जबकि ओमान ने पहले ही उसकी चरमपंथी सोच के कारण उसे उड़ान भरने से रोक दिया था।