World
आतंक के खिलाफ भारत-UAE-इजराइल का गठबंधन, फ्लाईदुबई में ओमानी को-पायलट की साजिश को मिलकर किया नाकाम
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि है कि फ्लाईदुबई प्लेन में सवार 172 लोगों की जान बचाने के लिए इजरायली यात्रियों, एक भारतीय पायलट और UAE के क्रू का साथ आना आतंकवाद के खिलाफ तीन देशों के क्षेत्रीय
लेखक Digital Desk29K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। इजराइल के विदेश मंत्रालय ने कहा कि है कि फ्लाईदुबई प्लेन में सवार 172 लोगों की जान बचाने के लिए इजरायली यात्रियों, एक भारतीय पायलट और UAE के क्रू का साथ आना आतंकवाद के खिलाफ तीन देशों के क्षेत्रीय गठबंधन को दिखाता है। ओमान के एक को-पायलट ने कथित तौर पर प्लेन को क्रैश करने की कोशिश की थी।
मंत्रालय एक्स पर लिखा कि जिहादी आतंकवादी दुबई-TLV फ्लाइच को क्रैश करके उसमें सवार सभी लोगों की हत्या करना चाहता था। लेकिन उसका सामना बहादुर इजराइली यात्रियों से हुआ, जिन्होंने उसका मुकाबला किया, साथ ही एक भारतीय पायलट और अमीराती क्रू भी प्लेन को बचाने के लिए डटे रहे।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

