डिजिटल डेस्क, दुबई। बीते दिनों बुधवार को फ्लाईदुबई की उड़ान के दौरान हुए हाईजैकिंग की कोशिश और हमले के मामले में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के अभियोजन पक्ष ने शनिवार को एक बड़ा खुलासा किया है।
अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ओमान का को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर कॉकपिट की क्रैश कुल्हाड़ी से हमला किया था और यह एक आतंकवादी हमला था। UAE अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि आरोपी को-पायलट का मकसद विमान को अपने नियंत्रण में करना था।