World
UAE ने दी थी हमास अटैक की चेतावनी, फिर इजरायली PM ने क्यों नहीं लिया एक्शन? नेतन्याहू पर लगे गंभीर आरोप
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन इजरायल ने उस हमले को लेकर कोई तैयारी नहीं
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को हमास के हमले को लेकर पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन इजरायल ने उस हमले को लेकर कोई तैयारी नहीं की।
इजरायली अखबार 'हारेट्ज' की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE ने सीधे तौर पर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को चेतावनी दी थी कि गाजा में हमास के पूर्व नेता याह्या सिनवार यहूदी देश के खिलाफ कुछ बड़ा एक 'जिलजाल' या भूकंप जैसा कुछ करने की योजना बना रहे हैं।


