डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र की एक अदालत ने जाने-माने टीवी शो की एंकर सारा खलीफा और 11 अन्य लोगों को बड़े पैमाने पर नशीले पदार्थों के निर्माण और उनकी तस्करी के जुर्म में मौत की सजा सुनाई है।
39 वर्षीय सारा खलीफा मिस्र में मिशन इम्पॉसिबल नाम का एक लोकप्रिय टीवी शो होस्ट करती थीं, जो अपराध और सुरक्षा से जुड़े मामलों पर आधारित था।