World
पाकिस्तान: सुरक्षा अभियान में TTP के 7 आतंकवादी मारे गए, ठिकाने भी तबाह
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सात आतंकवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत
लेखक Digital Desk91K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सेना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के सात आतंकवादियों को मार गिराया है। यह कार्रवाई खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक विशेष अभियान के तहत की गई है।
पाकिस्तानी के सरकारी ब्रॉडकास्टर रेडियो पाकिस्तान की शुक्रवार की रिपोर्ट के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तरी वजीरिस्तान जिले में फित्ना अल-खवारिज (TTP) के आतंकियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलने के बाद की गई। सुरक्षा सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आतंकवादियों के कई ठिकानों को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया और मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ।

-1795229801745.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)

