डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) प्रांत में सुरक्षा बलों ने अफगानिस्तान सीमा के पास घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम की है। पाकिस्तानी सेना के मीडिया विंग ने बताया कि अफगानिस्तान सीमा के पास चलाए गए ऑपरेशन में 'फितना अल-खवारिज' (TTP) के 15 आतंकवादियों को मार गिराया है।
इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के अनुसार, फितना अल-खवारिज से जुड़े आतंकवादियों ने 31 अगस्त और 1 सितंबर की मध्य रात्रि उत्तरी वजीरिस्तान क्षेत्र के विपरीत सीमा से घुसपैठ का प्रयास किया था। 36 घंटे तक चे ऑपरेशन के दौरान 15 आतंकियों को मार गिराया गया। उनके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है।