World
Taiwan के आसपास दिखे चीनी युद्धपोत और फाइटर जेट्स, अलर्ट पर ताइवानी सेना
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने रविवार सुबह बताया कि उसने अपने हवाई और समुद्री क्षेत्र के पास चीनी सेना (PLA) के 4 विमान, 6 युद्
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान के आसपास चीन की सैन्य गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताइवान के रक्षा मंत्रालय (MND) ने रविवार सुबह बताया कि उसने अपने हवाई और समुद्री क्षेत्र के पास चीनी सेना (PLA) के 4 विमान, 6 युद्धपोत और 9 आधिकारिक जहाजों की मौजूदगी का पता लगाया है।
जिनमें से 2 विमानों ने मध्य रेखा पार कर ताइवान के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (ADIZ) में घुसपैठ की। इससे ठीक एक दिन पहले शनिवार को भी 14 चीनी विमानों और 14 जहाजों की आवाजाही दर्ज की गई थी।



