World
'आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में दोहरे मापदंड मंजूर नहीं', SCO ने संयुक्त घोषणापत्र किया जारी
पीटीआई, बिश्केक। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आंतकवाद के प्रति रुख को संयुक्त घोषणापत्र में भी शामिल किया गया है।
लेखक Digital Desk79K पढ़े गए

पीटीआई, बिश्केक। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आंतकवाद के प्रति रुख को संयुक्त घोषणापत्र में भी शामिल किया गया है।
इसमें सदस्य देशों ने आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में "दोहरे मापदंड" को अस्वीकार्य बताया और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस खतरे से निपटने का आह्वान किया, जिसमें आतंकियों की सीमा-पार आवाजाही भी शामिल है।
शिखर बैठक के बाद जारी 'बिश्केक घोषणापत्र' नामक एक संयुक्त बयान पर प्रधानमंत्री मोदी, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य नेताओं ने हस्ताक्षर किए हैं।



