World
दिल्ली में SCO मंच पर पाकिस्तान मंत्री ने उर्दू में दिया संबोधन, हुमायूं और शेरशाह सूरी का किया जिक्र
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का भाषण काफी चर्चा में रहा। मुसादिक ने अपना भाषण अंग्रेजी के बयाज उर्दू में दिया और अपने भाषण में हुमायूं औ
लेखक Digital Desk46K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मलिक का भाषण काफी चर्चा में रहा। मुसादिक ने अपना भाषण अंग्रेजी के बयाज उर्दू में दिया और अपने भाषण में हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र किया।
शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सभ्यता संवाद मंच पर पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किले का जिक्र करते हुए इसकी इतिहास की बात कही। उन्होंने मुगल सम्राट हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का नाम लेते हुए कहा कि दो प्रतिद्वंद्वी शासकों ने एक ही किले के निर्माण में योगदान दिया।



