World
फिरोजाबाद में बरात चढ़त के दौरान हाईटेंशन तार से टकराई दूल्हे की बग्घी, दो बैंडकर्मियों की मौत
संवाद सहयोगी, फिरोजाबाद। बरात चढ़ते समय 11 हजार वोल्टेज के तार से छूई बग्घी में करंट दौड़ गया। जिससे दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक झुलस गया। दूल्हा बाल-बाल बचा। उसे ग्रामीणों ने खींचकर उतार लिया। शन
लेखक Rajeev Sharma179K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, फिरोजाबाद। बरात चढ़ते समय 11 हजार वोल्टेज के तार से छूई बग्घी में करंट दौड़ गया। जिससे दो बैंडकर्मियों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक झुलस गया। दूल्हा बाल-बाल बचा। उसे ग्रामीणों ने खींचकर उतार लिया। शनिवार रात साढ़े नौ बजे हुई इस घटना से गांव दौलतपुर बैजुआ में चीखपुकार मच गई।
गांव में रहने वाले सर्वेश वाल्मीकि की बेटी निशा की बरात मथुरा के फरह से आई थी। रात साढ़े नौ बजे बरात गांव में घूम रही थी। इसी दौरान प्राथमिक स्कूल के पास बग्घी का ऊपरी हिस्सा वहां से गुजर रही 11 हजार वोल्टेज की लाइन से छू गया।



