World
RSS प्रमुख के न्यूयॉर्क कार्यक्रम से पहले अलर्ट, दो हिंदू समूहों ने जारी की सुरक्षा चेतावनी
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दो हिंदू अमेरिकी समूहों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले संबोधन से पहले सुरक्षा सलाह जारी की है।
लेखक Digital Desk51K पढ़े गए
-1787854449460.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। दो हिंदू अमेरिकी समूहों ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले संबोधन से पहले सुरक्षा सलाह जारी की है।
जिसमें उपस्थित होने वाले लोगों और न्यूयार्क के हिंदू संस्थानों से आग्रह किया गया है कि वे विरोध प्रदर्शनों और कार्यक्रम को रद करने की मांगों के बीच सतर्क रहें। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन (एचएएफ) ने अगस्त 29 को होने वाले यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन के लिए "समुदाय सलाह चेतावनी" जारी की।



