डिजिटल डेस्क, न्यूयॉर्क। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका के न्यूयॉर्क स्थित प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में होने वाले कार्यक्रम से ठीक पहले, इसके आयोजक संगठन का सोशल मीडिया अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है।
संघ प्रमुख के इस कार्यक्रम की मेजबानी कर रहे संगठन 'अमेरिकन हिंदुज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग' (AHEAD) का एक्स अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया है। हैंडल @AheadForum1 पर विजिट करने पर यह 'अनुपलब्ध' दिखा रहा है।