डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तान इन दिनों आंतरिक राजनीति कलह से गुजर रहा है। वजह है कि पूर्व पाकिस्तानी पीएम इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर अड़े पाकिस्तान तहरीक-ए-इनसाफ (PTI) के समर्थकों ने शहबाज सरकार का सिर दर्द बढ़ा दिया है।
ऐसे में पाकिस्तान सरकार की किरकिरी तब ज्यादा हो गई, जब प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इनसाफ (PTI) को बातचीत का न्योता तो दिया, लेकिन पीटीआई ने इसे महज एक ढोंग और दिखावा बताकर खारिज कर दिया है।